फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो हादसों में तीन युवकों की मौत, कई घायल, हाईवे किया जाम

Mon, 12 Mar 2018 09:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत। जहां थाने के बैरियर पर बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई तो वहीं बाइक और जुगाड़ की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


हीमपुर दीपा में बिजनौर-बदायूं हाईवे पर हीमपुर दीपा थाने के बैरियर पर बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के छाछरी मोड़ पर रविवार शाम गांव आजमपुर रजबपुर अमरोहा निवासी राजेंद्र, धर्मवीर, विपिन, अमन, ओमवीर अपने परिजनों के साथ डीसीएम से मंडावर थाने के गांव डैबलगढ़ से रविवार की रात लड़की का लगन देकर डीसीएम से लौट रहे थे। छाछरी मोड़ पर डीसीएम रोककर गांव छाछरी निवासी ओमकार से शराब पीने के लिए गिलास मांगा। ओमकार ने गिलास देने को मना किया तो डीसीएम में सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान डीसीएम में सवार लोग डीसीएम लेकर भागने लगे पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने डीसीएम को हीमपुर दीपा थाने पर रोक लिया। छाछरी निवासी ओमकार उनका बेटा अंकुर गांव सैदाबाद निवासी जाहिद पुत्र कामिल दो बाइक से डीसीएम में सवार लोगों के खिलाफ रविवार की रात तहरीर देने हीमपुर थाने जा रहे थे। हीमपुर दीपा थाना बैरियर पर चांदपुर की ओर से तेज गति से आ रही बुलेट सहित तीन बाइक उनके दोनों बाइकों से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में ओमकार, उसका पुत्र अंकुर, जाहिद व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को गंभीर में जिला चिकित्सालय बिजनौर भेजा गया, वहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। अंकुर ने रास्ते मेें ही दम तोड़ दिया। जाहिद की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद भाग रहे आरोपियों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं छाछरी निवासी लोकेश ने अमरोहा जिले के आजमपुर रजबपुर निवासी राजेंद्र, धर्मवीर, विपिन, अमन, ओमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें : हॉस्पिटल जा रहे पिता-पुत्री को बोलेरो ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, भाई बेहोश

विज्ञापन

युवक की मौत पर हाईवे किया जाम

हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में बाइक और जुगाड़ की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जुगाड़ चालक  मौके से फरार हो गया। दो दिन बाद ही युवक का रिश्ता होना था। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के परिजनों और गांव वालों ने पुलिस पर जुगाड़ चालक को फरार करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थाना नूरपुर के गांव रामपुर बिड़ार निवासी करन सिंह सैनी (21) जसवीर सिंह सैनी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से गांव खासपुरा आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के पास करन सामने से आ रहे जुगाड़ की चपेट में आ गया। गंभीर घायल हुए करन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर पुलिस व लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक जुगाड़ समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मृतक के परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे। करन का शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपी जुगाड़ चालक को फरार कराने में मदद करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से तीखी नोकझोंक की और हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। हाईवे पर करीब तीन घंटों तक जाम लग रहा। एसडीएम चांदपुर शिशिर कुमार चांदपुर व नूरपुर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन फरार जुगाड़ चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने व उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। एसडीएम ने मांगें पूरी कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करन हेलमेट पहने हुए नहीं था। अगर हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने फरार आरोपी जुगाड़ वाहन चालक बाले खां निवासी गांव किकर थाना नूरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक एसओ मनोज कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 

24 मार्च को थी युवक की शादी 
गांव वालों के अनुसार करन की शादी तय हो गई थी। दो दिन बाद शादी होनी थी। परिजन इसकी तैयारी में जोर शोर से लगे थे। उसकी शादी 24 मार्च को नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव धमड़ौला से होनी थी। युवक की मौत से उसकी ससुरालियों में माहौल गमगीन हो गया। शादी की सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें