रोहटा। किनौली शुगर मिल में वॉयलर का पूजन करते मिल के अधिकारी। संवाद
रोहटा। किनौनी स्थित बजाज शुगर मिल प्रबंधन ने अपने 22वें पेराई सत्र की तैयारी शुरू करते हुए शनिवार को बॉयलर पूजन किया। मिल के अधिकारियों ने विधिवत रूप से भाग लिया।
पंडित दिनेशमणि त्रिपाठी ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजन कर बॉयलर में अग्नि प्रवेश कराते हुए संपन्न कराया। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया। कर्मचारियों को संस्थान के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर यूनिट हेड केपी सिंह, एचआर जोनल हेड पंकज पंवार, महाप्रबंधक (तकनीकी) परमानंद चौहान, महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक (उत्पादन) संजीव गुप्ता, आदेश तोमर, लोकेश राणा, धर्मवीर सिंह, नीरज सिंह, मनीष दहिया, नीरज गुप्ता, त्रिपुरारी त्रिपाठी व नवीन डोगरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।