फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा नहाने गए युवक का शव हाईवे पर मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: गाजियाबाद के ध्यानार्थ-
विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस की जांच
गाजियाबाद के दीपक जोशी के रूप में हुई पहचान, शरीर पर थे चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी/माई सिटी रिपोर्टर
दौराला/मेरठ। गाजियाबाद से हरिद्वार गंगा नहाने गए दीपक जोशी (22) का शव रविवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। इससे परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सकौती और दादरी के बीच रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव के पास पड़े बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखे पहचान-पत्र से उसकी पहचान नंदा कॉलोनी, लोनी देहात, गाजियाबाद निवासी दीपक जोशी के रूप में हुई। सीओ का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। युवक के मोबाइल व सीडीआर की भी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता बेटा था दीपक, पिता की हो चुकी है मौत
इंटरमीडिट की परीक्षा पास कर तलाश रहा था नौकरी
दौराला। दीपक शुक्रवार को घर से निकला था। रविवार को उसकी मौत से उसके परिवार का दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसका शव मिलने की सूचना पर उसके परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बहन ज्योति ने बताया कि दीपक ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह नौकरी तलाश रहा था। रोजगार नहीं मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था और गुमसुम रहने लगा था। शुक्रवार को वह हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाने की कहकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। वह बस से गाजियाबाद से गया था। दीपक की दो बहन हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे की असमय मौत से मां का रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दीपक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें