गृह क्लेश के चलते फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। गृह क्लेश के चलते सोमवार शाम से लापता मोहल्ला सलातीन निवासी लुकमान(40) का शव मंगलवार को नंगली किठौर गांव में स्थित मोहर सिंह के खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
लुकमान की सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो से शव की पहचान हुई। पहचान के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। वह पांच बच्चों का पिता था।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि लुकमान के घर में विवाद चल रहा था। इससे वह नाराज था और सोमवार शाम घर से निकला था। उसने नंगली किठौर के एक बाग में जाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया।
-