फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव कैथवाडी निवासी रघवीर के पुत्र मोनू कुमार (24) का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोनू तीन बच्चों का पिता था। वह पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल में रह रहा था। कुछ दिन पहले ही वह गांव वापस आया था। रविवार दोपहर बाद उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने पारिवारिक विवाद की बात बताई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें