मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास बने नाले से करीब डेढ़ वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर परीक्षण के लिए भेज दिया। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।
कूड़ा बीनने वाले ने देखा शव
पहचान कराने का प्रयास जारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा
सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।