फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी पुलिस हिरासत में

Mon, 13 Jul 2026 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने सोमवार सुबह खूनी रूप ले लिया। नई बस्ती में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

रातभर चलता रहा विवाद

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नई बस्ती निवासी विमलेश का रविवार रात अपने पति सुरेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच पूरी रात कहासुनी होती रही। सोमवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया।

यह भी पढ़ें: UP: गठबंधन पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस को बैसाखी की जरूरत नहीं, अपने दम पर लड़ सकते हैं चुनाव

अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान

विज्ञापन

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें