संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दौराला पुल के पास रविवार दोपहर गंगनहर में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय राहगीरों ने दौराला पुल के निकट गंगनहर में एक शव उतराता देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना मिलने पर सरधना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने अहमदाबाद बिजलीघर के सामने गंगनहर से शव को बाहर निकाला।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के रिकॉर्ड का मिलान कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।