गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान पर चल रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे प्रथम नरेंद्र शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को ब्लू कैप्स और मेरठ पैंथर के बीच मैच खेला गया। इसमें ब्लू कैप्स की टीम एक विकेट से विजयी रही।
टॉस जीतकर मेरठ पैंथर के कप्तान प्रवीन कुमार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेरठ पैंथर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। मोनी प्रताप ने 27 गेंदों में 28 और सत्यम ने 19 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ब्लू कैप्स की तरफ से सतेंद्र ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 और कुंज ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू कैप्स की टीम ने 15.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन का लक्ष्य प्राप्त किया। जिसमें गौरव ने 24 गेंदों में 38 रन और कुंज ने 9 गेंद में 12 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ पैंथर की तरफ से सत्यम त्यागी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट और पुष्कर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सतेंद्र, बेस्ट बल्लेबाज गौरव, बॉलर सत्यम रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी काजला, दीपक सिद्धू कोच आदि मौजूद रहे।