फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदे के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदे के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की मौत
विज्ञापन

मेरठ/सरधना। संत रविदास मंदिर कमेटी के चंदे के विवाद में मंगलवार को दो पक्षों में धारदार हथियार से हमला, फायरिंग और पथराव हो गया। इसमें एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सरधना थाना क्षेत्र के ईकड़ी गांव में संत रविदास मंदिर कमेटी में सिंभू और गिरवर पक्ष के लोग हैं। दोनों एक ही खानदान से हैं। सिंभू के मंदिर कमेटी से अलग होने की बात पर गिरवर पक्ष से पहले भी विवाद हो चुका है। इस बीच, संत रविदास जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा था। इसी मामले को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से धारदार हथियार से हमला, फायरिंग और पथराव किया गया। इसमें सिंभू, उसकी पत्नी मुकेश, बेटी ममता और पुत्र आदेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने महिला मुकेश (45) को मृत घोषित कर दिया है। गंभीर रूप से घायल सिंभू और आदेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिंभू का कहना कि पहले उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दूसरे पक्ष ने पथराव और फायरिंग भी की। पुलिस ने दूसरे पक्ष के प्रवेश, निर्देश, सोहनवीर, सुरेंद्र विपिन, नीलम, रविंद्र, कल्लू और सोनवीर के साला नेदर को नामजद कर लिया है। इनमें एक आरोपी सोहनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---
मंदिर कमेटी के चंदे को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष में विवाद हुआ। मारपीट और फायरिंग हुई है। इसमें एक महिला की मौत हो गई है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में सरधना की पुलिस दबिश दे रही है। जल्दी सभी आरोपी जेल जाएंगे।
अजय साहनी, एसएसपी
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें