meerut police, injured, hospital
- फोटो : amar ujala
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दमगढ़ी गांव में दो सगे भाइयों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए । वहीं पथराव व मापीट से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलोंको सीएचसी पहुंचाया। देरररात तक दोनों पक्षों में से तहरीर नहीं दी गई है।
रोहटा थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी में देर शाम नूर मौहम्मद पुत्र सलमुद्दीन के यहां मकान पर लिंटर डाल रहा था। लिंटर डालने वाले मजदूर काम पूरा होने के बाद नहा रहे थे। जिसका विरोध नूर मोहम्मद के भाई शाहिद ने कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। काफी देर तक जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब एक दर्ज लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जमा भीड़ को लाठी फटकारकर खदेड़ा। वहीं सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि खूनी संघर्ष की घटना में शाहिद पक्ष से स्वयं शाहिद, पत्नी साइना, बेटी गुलशन, बेटा शानू व शाहिद दसूरे पक्ष से इस्तेकार, शाहरुख, नईमा, फर्रो आदि घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया है। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस की ओर से धारा 144 के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।