फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रक्तदान कर करें महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान कर करें महादान
विज्ञापन


विश्व रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को लगेगा अमर उजाला का रक्तदान शिविर

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन चार स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाएगा। इनमें ज़्यादा से ज़्यादा लोग पहुंच कर रक्तदान कर महादान कर सकते हैं।
खून जिंदगी का सबसे अनमोल रत्न है। एक बार दिया रक्त कई लोगों के चेहरे और जिंदगी में खुशी ला सकता है। उनका जीवन बचा सकता है। इसी कोशिश के तहत अमर उजाला हर वर्ष रक्तदान शिविर के आयोजन करता है।
विज्ञापन

शिविर में आकर और रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिनके जरिए वह जरूरत पड़ने पर रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

एक यूनिट रक्तदान में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है। रक्तदान के बाद हुई खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट खून से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है। इनसे अलग-अलग चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। हर तीन महीने के अंतराल पर दोबारा रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के लिए शरीर का न्यूनतम वजन 45 किलो होना चाहिए। रक्तदान पूर्व की जांच से शरीर की स्थिति का पता चलता है। हार्ट अटैक और कैंसर होने की आशंका कम हो जाती है।
----
यहां लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर...
1. एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज
2. पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय
3. सुशीला जसवंत राय अस्पताल
4. कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम
----
समय- सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें