मेरठ। लॉकडाउन के चलते रक्तदान शिविर नहीं लग पा रहे हैं। इससे सरकारी ब्लड बैंकों में खून की कमी हो गई है। जिसके परिणामस्वरूप थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, गरीब, दिव्यांग, एड्स रोगी और लावारिस के इलाज में दिक्कत आ रही है। ऐसे में लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, एड्स पीड़ितों, लावारिस मरीजों, बीपीएल कार्डधारकों, दिव्यांगों के लिए बिना एक्सचेंज रक्त उपलब्ध कराया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते रक्तदान शिविर नहीं लग पा रहे हैं। यहां सिंगल डोनर भी कम आ रहे हैं। इससे उक्त मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में लोग ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए आएं। इससे समस्या हल हो जाएगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों से अपील है। ऐसे में जागरूक लोग रक्तदान के लिए अवश्य आ सकते हैं। रोज कुछ लोग रक्तदान करने के लिए आएं तो काफी मदद मिल सकेगी।