सीबीएसई के छात्र-छात्राएं मंगलवार से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शनिवार रात तक 17285 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं। आईसीएसई बोर्ड का डाटा गलत होने के कारण दोबारा से अपलोड किया जा रहा है। ऐसे में 12वीं आईसीएसई से पास होने वाले छात्र-छात्राएं सोमवार से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वहीं सीबीएसई 12वीं में पास होने वाले छात्र-छात्राएं मंगलवार से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सबसे पहली पसंद इस बार भी छात्र-छात्राओं की बीए बना है। अभी तक 17285 रजिस्ट्रेशन में बीए में ही 16277 छात्र-छात्राएं हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए www.ccsuniversity.ac.in या www.ccsuweb.in पर क्लिक करें। इसके बाद स्नातक प्रवेश पंजीकरण पर जाएं। यहां एक वीडियो पर क्लिक करने के बाद फार्म भरने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। ध्यान रखें कि फार्म में मोबाइल नंबर अपना ही भरें। आपको विषय का चुनाव करने के बाद तीन कॉलेज भरने हैं। मेरिट के आधार पर कॉलेज मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 115 रुपये ऑनलाइन डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना है। फार्म भरते समय मोबाइल या कंप्यूटर पर अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके रखें। कॉलेज भरते समय ध्यान रखें कि बाद में च्वाइस नहीं बदलेगी।
ये हैं कैंपस-कॉलेजों में स्नातक के शामिल 35 कोर्स
बीए, बीएससी-बीकॉम, बीएसी एग्रीकल्चर, बीएससी होम साइंस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएफए, बीपीटी, बीवॉक एयर लाइन टूरिज्म, बीएससी फूड माइक्रोबायलॉजी, बीएससी बायोटेक, बीएससी माइक्रोबायलॉजी, बीए-बीएड, बीएलएड, बीएमएलटी, बीवॉक मेडिकल लैब, बीवॉक योगा, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी ज्वेलरी डिजाइनिंग, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी और पांच वर्षीय बीकॉम-एलएलबी कोर्स शामिल हैं। बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, पांच वर्षीय कोर्स बीए-एलएलबी और बीकॉक-एलएलीबी में एडमिशन लिया जा सकता है। कैंपस में ऑनर्स कोर्स में बीए ऑनर्स हिंदी कोर्स में 40 सीटें हैं। बीए-ऑनर्स अर्थशास्त्र में 40, बीकॉम ऑनर्स में 120, बीएससी ऑनर्स केमेस्ट्री में 60 एवं बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस कोर्स में 60 सीटें हैं।