फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा बंद होने से प्रभावित हुई भर्ती प्रक्रिया, 802 अभ्यार्थी लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बंद होने से प्रभावित हुई भर्ती प्रक्रिया, 802 अभ्यर्थी लौटे
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली और अलीगढ़ में हुई घटना को लेकर मेरठ में इंटरनेट सेवाएं सोमवार क ो बंद रहीं। वहीं इसका असर पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर भी पड़ा। सोमवार को भर्ती प्रक्रिया न होने से नाराज सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। दोपहर तक अभ्यर्थी पुलिस लाइन में डटे रहे। बाद में मेरठ जोन के भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी ने भर्ती बोर्ड को जानकारी दी। अधिकारियों ने इन सभी अभ्यर्थियों को समझाकर लौटा दिया।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 के तहत प्रदेश के आठ सेंटरों पर नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। मेरठ पुलिस लाइन में मेरठ जोन के नौ जिलों का सेंटर बनाया गया है। पुलिस लाइन में मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के पैनल के अभ्यर्थियों की नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। प्रत्येक जिले के पैनल में एक एसडीएम, सीओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 1012 अभ्यर्थियों की मेरठ पुलिस लाइन स्थित सेंटर पर नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होना था। इसके लिए 802 अभ्यर्थी पहुंचे। भर्ती बोर्ड के पैनल में शामिल अधिकारियों ने बताया कि मेरठ में डीएम के निर्देश पर 15 दिसंबर की रात्रि 12 बजे से 16 दिसंबर की रात्रि 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद हैं, ऐसे में आज भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी। यह सुनकर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू दिया। अभ्यर्थियों कहा कि वह दूसरे जिलों से आए हैं और उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। मेरठ जोन के भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि भर्ती बोर्ड को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। जिसके बाद सभी अभ्यर्थियों से कहा गया कि जिन अभ्यर्थियों की 16 दिसंबर को नापतौल की तारीख थी, उनकी नापतौल और अन्य प्रक्रिया अब 20 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें