फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में खूनखराबा तो नपेंगे थानेदार

Sun, 17 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी डीसी दूबे ने क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी। जाम की समस्या को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। इसके लिए एसपी ट्रैफिक और सीओ ट्रैफिक को अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के समय छेड़छाड़, पर्स लूट और चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाए। जो लोग अक्सर कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, उनके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाए।

इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर 60 मीटर का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। पिछले दिनों हुई लूट, हत्या और डकैती की वारदातों में वांछित अपराधियों का पूरा ब्योरा मांगा। देहात और शहर के सभी थाना प्रभारियों को ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कप्तान ने कहा कि इस दौरान खूनखराबा हुआ तो संबंधित थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में एसपी सिटी ओमप्रकाश, एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग, एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी, एसपी क्राइम टीएस सिंह समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें