सेंगर ने इसे सरकारी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस दोपहर करीब एक बजे उन्हें थाने ले आई। शाम सात बजे उनका सीएचसी पर मेडिकल कराया गया। बाद में तबीयत खराब बताने पर उन्हें पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसडीएम ने बताया कि फिलहाल उनके स्थान पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को नोटिस सुनवाई की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भी पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने अनुपस्थिति को तबीयत खराब होने की वजह से अवकाश पर होना बताया है।
बीएसए को कहा है विभागीय कार्रवाई के लिए
खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना को एसआईआर के लिए सरधना तहसील क्षेत्र का अतिरिक्त चुनाव अधिकारी बनाया गया था। वह कार्य में लापरवाही कर रहे हैं। बीएलओ से समन्वय नहीं कर रहे और न ही नोटिस का निस्तारण कर रहे हैं। गैर हाजिर भी चल रहे हैं। उनके संबंध में बीएसए आशा चौधरी विभागीय कार्रवाई के लिए कहा गया है।- डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी