स्योहारा में बलॉक प्रमुख समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
- फोटो : संवाद
- युवक की कार अनियंत्रित होने पर हो गया था विवाद
- कार में तोड़फोड़ भी की, थाने पहुंचा मामलाा
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान के समर्थकों एवं निजी गनर ने विवाद होने पर एक कार चालक के साथ बीच सड़क में मारपीट की। असलहों की बट से गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त कार को अपने साथ थाने ले गई।
सोमवार की रात एक समारोह में शामिल होकर स्योहारा निवासी सुलेमान पुत्र वाहिद निवासी पीर का बाजार अपने साथियों व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी सहित लौट रहा था। उइसी समारोह में प्रमुख उज्ज्वल चौहान के कुछ समर्थक भी शामिल होने जा रहे थे।
ठाकुरद्वारा रोड पर सुलेमान की कार अनियंत्रित हो गई। इस कारण सामने से आ रहे ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों की कार भी अनियंत्रित हो गई। आरोप है कि इससे आक्रोशित ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों और एक निजी गनर ने पीछा कर सुलेमान की कार को रुकवा लिया। उसकी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जमकर मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त कार को अपने साथ थाने ले गई।