बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2025 से आरंभ हो रही है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा आठ मार्च को होगी। रसायन विज्ञान में अच्छे अंक पाने के लिए शिक्षक रोहित ने विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए कहा रासायनिक समीकरणों को लिखकर याद करें।
राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद के रसायन विज्ञान विषय के प्रवक्ता रोहित ने बताया कि रसायन विज्ञान के पेपर में एक माह से ज्यादा समय है। इसलिए चिंता न करें और लगन के साथ बेहतर मेहनत करते रहे निश्चित ही अच्छे अंक पाएंगे।
उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए वेबसाइट पर रसायन विज्ञान विषय का मॉडल पेपर प्रकाशित किया।बताया कि रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम व बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की प्रकृति में काफी कुछ परिवर्तन आया है। यह विषय स्कोरिंग है।
बहुविकल्पीय प्रश्न छह अंक, आंकिक प्रश्न 8 अंक, अवधाराणात्मक प्रश्न 20 अंकों के होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में आए प्रश्न पत्रों को हल करते रहे। निरंतर अभ्यास करना चाहिए इससे बहुत लाभ मिलेगा।
खास टिप्स
-वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न पत्रों को करें हल
-आंकिक प्रश्नों का निरंतर अभ्यास करें
-तथ्यात्मक प्रश्नों का निरंतर अभ्यास करें
-रासायनिक समीकरणों को लिखकर याद करें
-समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें, तनाव न लें