फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा है ब्लैकमेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने नहाते समय महिला की बना ली थी वीडियो
विज्ञापन

पीड़ित की मां ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
मेरठ। रिश्ते के मामा ने नहाते समय महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इसके चलते वह दस हजार रुपये ले चुका है। अब और रुपये की मांग कर रहा है। इससे परेशान महिला ने अपनी मां को जानकारी दी। इस पर पीड़ित की मां ने कथित भाई के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी निवासी महिला रविवार थाने पहुंची। उसने बताया कि उसके घर जामिया मस्जिद निकट जामिया चौक निवासी व्यक्ति का काफी दिन से आना जाना था। महिला का कहना है कि उसने उसे बहन बनाया हुआ है। वह कुछ दिन पहले बीमार रिश्तेदार को देखने गई थी। इस दौरान उसकी शादीशुदा बेटी घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसका मुंह बोला भाई उसके घर आया तब उसकी बेटी नहा रही थी। उसने उसकी बेटी की नहाते समय वीडियो बना ली। इसके कुछ दिन बाद वह बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये ले लिये। आरोप है कि इसके बाद से वह उससे शारीरिक संबंध बनाने और रुपये देने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर पीड़ित ने अपनी मां को जानकारी दी। इस पर पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह आरोपी के खिलाफ एसएसपी और एडीजी से भी शिकायत करेगी। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें