संवाद
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे भटीपुरा क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ब्लैक पैंथर और येलो टाइगर की टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें ब्लैक पैंथर की टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
येलो टाइगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में छह विकेट पर 114 रन बनाए। इसमें निखिल काजला ने 43 और हेडन ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में कुलदीप व पवन ने 1-1 विकेट लिया । बल्लेबाजी करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने 12.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 116 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल की। इसमें मोहित ने 36 रन व अभिराज ने 33 रन बनाए। वही गेंदबाजी में विनीत काजला ने 2 विकेट लिया। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच मोहित व मैन ऑफ द सीरीज गांगुली को मुख्य अतिथि हनी काजला ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय काजला, कप्तान योगेन्द्र, कोमल काजला , रविंद्र जी, हर्षित, अर्णव, रिहान, कपिल आदि मौजूद रहे।