फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ब्लैक फंगस के पांच और मरीज मिले, अब तक आठ में हो चुकी है पुष्टि, कोरोना संक्रमण से 13 की मौत

Fri, 14 May 2021 01:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ब्लैक फंगस के मरीज की जानकारी होने पर दूसरे कोविड मरीजों में भी खौफ है। डॉ. बालियान का कहना है कि दूसरे मरीजों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को पांच और मरीजों को ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें चार मरीज न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती हैं और तीन का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बिजनौर निवासी एक मरीज को पुष्टि होते ही परिजन किसी दूसरे अस्पताल में ले गए थे। इस तरह से मेरठ में आठ मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


नए मामलों में एक मरीज मेरठ और दूसरा गाजियाबाद का है। एक की उम्र 35 और दूसरे की 38 साल है। अन्य के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि मरीजों की हालत गंभीर है।

ब्लैक फंगस के मरीज की जानकारी होने पर दूसरे कोविड मरीजों में भी खौफ है। डॉ. बालियान का कहना है कि दूसरे मरीजों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मरीजों का एमआरआई कराया गया है, ऑपरेशन किया जा सकता है। 
विज्ञापन


993 लोग निकले संक्रमित, 13 की मौत
मेरठ में गुरुवार रात दस बजे तक 993 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 लोगों की मौत हो गई है। 6116 लोगों की जांच में यह रिपोर्ट आई है। जिले में 18701 लोग कोरोना संक्रमित हैं। 8250 लोग होम आइसोलेट हैं। यह आंकड़ा केवल उन लोगों का है जिन्होंने अपनी जांच कराई है और होम आइसोलेट होने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी है।

दो से तीन गुना ऐसे लोग हैं जो खुद घर पर होम आइसोलेट हैं और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में फिलहाल जिले में होम आइसोलेट मरीजों की संख्या 20 हजार से ज्यादा है जो की बहुत ही गंभीर है। अगर संक्रमण कम नहीं हुआ और यह संख्या बढ़ती गई तो स्थिति भयावह हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें