फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने में धरने पर देकर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 02 May 2026 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
जानीखुर्द। भाकियू के कार्यकर्ता जानी थाने में धरना देते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
तार चोरी की बढ़ती घटनाओं पर फूटा गुस्सा, आश्वासन पर लौटे
विज्ञापन

थाने में चढा दी थी भट्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। क्षेत्र में ट्यूबवेल के तारों की बढ़ती चोरी के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जानी थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने थाने में ही हुक्का मंगा लिया और भट्ठी चढा दी। पुलिस अधिकारियों के समझाने और आश्वासन देने के बाद वह धरना खत्म करके लौटे।
जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान थाना परिसर के अंदर ही दरी बिछाकर बैठ गए। जानी थाने पर शनिवार की दोपहर को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता ट्रैक्टर टॉलियों से पहुंचे। उन्होंने दरी बिछाकर थाना प्रर्दशन शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में चोरों ने ट्यूबवेल की बिजली लाइनों के तार काटकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार रात भी पेपला जैनपुर के जंगल से चोरों ने ट्यूबवेल के तार चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे किसानों में गहरा रोष है। करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने थाने में ही हुक्का गुड़गुड़ाया और भट्टी चढ़ाकर शाम की चाय भी तैयार की। थाना परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जल्द ही तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें