फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के किसानों के समर्थन में उतरे भाकियू कार्यकर्ता, धरना-प्रदर्शन जारी

Sat, 28 Nov 2020 03:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने भी शनिवार को आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने जानसठ में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर धरना देकर जाम लगाया। वक्ताओं ने सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। साथ ही हरियाणा और पंजाब के किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। 

विज्ञापन


वहीं किसानों के जाम लगाए जाने से पुलिस ने यातायात वाया खतौली को डाइवर्ट किया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि ज्ञापन देकर चार बजे जाम खोला जाएगा।

उधर, बिजनौर में मोदी सरकार के तीन काले कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलनः दिल्ली के लिए रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता, राकेश टिकैत बोले- इस बार वार्ता नहीं...

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, सुधीर पाराशर, अवनीश ठाकुर, मुनीश त्यागी, नजाकत अल्वी, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें