फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू टिकैत ने तहसील में उठाईं ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों की कार्यप्रणाली में सुधार और लंबित नाली विवाद निपटाने की मांग, कांवड़ यात्रा को लेकर भी की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं उठाईं। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
वार्ता के दौरान समसपुर सुरानी गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने कई वर्षों से लंबित नाली निर्माण के विवाद का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि विवाद का स्थायी समाधान नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले का निस्तारण कर नाली निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा दबथुवा, सरूरपुर, छुर समेत अन्य गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने लेखपालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप था कि कई मामलों में समय से कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें तहसील और अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने लेखपालों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मार्गों पर साफ-सफाई, जलनिकासी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग भी रखी। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने ग्रामीणों और किसान संगठन के पदाधिकारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विनेश प्रधान, देशपाल हुड्डा समेत भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें