फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू क्रांतिकारी की तालाब पर कब्जों के खिलाफ संघर्ष की घोषणा

विज्ञापन
सरधना। गांव नाहली में भाकियू क्रांतिकारी की बैठक में तालाबों पर अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन की बैठक क्षेत्र के गांव नाहली में हुई। इसमें तालाब पर किए गए कब्जों के खिलाफ संघर्ष करने की घोषणा की गई। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने की।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि संगठन में हर जाति और वर्ग का पूर्ण सम्मान है। लगातार आम जनमानस की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाते आ रहे हैं। सरधना की कालंद चुंगी स्थित सरकारी तालाब पर भूमाफिया द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। संगठन ने त्वरित कदम उठाते हुए एसडीएम सरधना और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में तालाबों की संख्या घट रही है, क्योंकि भूमाफिया उन पर कब्जा कर रहे हैं। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए गांव नाहली निवासी ठाकुर संगीत सिंह सोम को युवा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही नकुल सोम को युवा जिला महासचिव, संदीप सोम को जिला मंत्री और विकास सोम को युवा जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें