कर्मचारी को मौके पर बुलाने की मांग
भाकियू जिलाध्यक्ष ने अभद्रता करने वाले कर्मचारी को मौके पर बुलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और टोल प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।
लिखित माफीनामे के बाद शांत हुआ विवाद
टोल कर्मियों द्वारा लिखित माफीनामा देने के बाद भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए और धरना समाप्त किया। धरना-प्रदर्शन करीब एक घंटे चला।
टोल प्लाजा पर जाम, वाहन चालक परेशान
हंगामे और टोल लाइनें फ्री होने से प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।