फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले- किसान संगठित नहीं हुआ तो बर्बाद कर देगी सरकार

Wed, 18 Dec 2019 08:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसानों से आह्ववान करते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया कि खेती बचाने के लिए 21 दिसंबर को सभी किसान अपने कृषि यंत्र लेकर मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचें। किसानों को संगठित होना होगा। किसान संगठित नहीं हुआ तो सरकारें किसानों को बर्बाद कर देंगी।

विज्ञापन


भाकियू के आह्वान पर 21 दिसंबर को होने वाली किसान हल क्रांति यात्रा को लेकर बुधवार को सिसौली के किसान भवन में किसानों की सभा हुई। इस दौरान सभी को क्रांति यात्रा को लेकर अलग- अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। 

सभा में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है। किसान गन्ने के भुगतान की समस्या से जूझ रहा है। खाद, बीज, बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रदूषण के नाम पर किसानों के ट्रैक्टर भी एनजीटी के आदेश के दायरे में आ गए हैं। अब गन्ने की सूखी पत्ती जलाने पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। किसान संगठित नहीं हुए तो सरकारों के अत्याचार बढ़ते जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन चलाया जाएगा। किसान अमन पसंद है, मजबूरी में आंदोलन की राह अपनानी पड़ती है।

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन होने से किसानों को लाभ मिला है। बुढ़ाना में कार्यकर्ताओं ने सफलतापूर्वक आंदोलन चलाया, जिसके आगे मिल मालिकों को झुकना पड़ा। किसानों की कुछ मांगे समय- समय पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई गईं, जिससे कुछ मांगें हल हुईं। 

उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड में किसानों को प्रतिवर्ष भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान हल क्रांति आंदोलन के दौरान कोई किसान किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं करेगा। सभी कार्यकर्ता स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेंगे। पंचायत में जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि हल क्रांति आंदोलन किसानों की हड़ताल है। सभी किसान एक दिन के लिए हड़ताल कर आंदोलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मंडल महासचिव राजू अहलावत, नवीन राठी, मनोज सहरावत, कपिल सोम, ओमपाल मलिक, मेनपाल चौधरी, भंवर सिंह उपस्थित रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें