फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU Mahapanchayat: नरेश टिकैत बिजनौर में महापंचायत को करेंगे संबोधित, हजारों की संख्या में जुटे किसान

Tue, 28 Jun 2022 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत की अध्यक्षता में आज बिजनौर के जीतपुर खरक में भाकियू की महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस ने महापंचायत में शामिल न होने के लिए दो किसान नेताओं को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में भाकियू ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महापंचायत आयोजित की है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आज जीतपुर खरक में होने वाली महापंचायत की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।

विज्ञापन


ब्लाॅक अध्यक्ष कविराज सिंह ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से दस बजे महापंचायत में शामिल होने की अपील की थी। जिसके बाद आज सुबह से ही हजारों के संख्या में किसान पंचायत स्थल पर पहुंच गए। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पंचायत स्थल पर पहुंच चुके हैं।

दो किसान नेताओं को पुलिस ने दिए नोटिस
पुलिस ने आज धामप़ुर क्षेत्र के जीतपुर खरक में होने वाली भाकियू की किसान महापंचायत में शामिल न होने के लिए दो किसान नेताओं को नोटिस जारी किए हैं। पुलिस ने नोटिस में कहा है कि यदि दोनों किसान नेता महापंचायत में जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसानों की लड़ाई में वह हर वक्त तैयार: दिनेश कुमार
भाकियू के हापुड़ जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि खरक की घटना निंदनीय है। यहां के किसानों की इस लड़ाई में वह हर वक्त तैयार हैं और जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश होगा वह पूरा किया जाएगा। कहा कि किसानों का शोषण भारतीय किसान यूनियन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और यह संगठन ही किसानों का हितैषी है और किसानों की आवाज उठाकर उन्हें उनका हक दिलाता है। संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में किसानों को जोड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Agneepath scheme: अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद की पहली पंचायत, चौधरी जयंत को सुनने हजारों की संख्या में पहुंचे युवा

इसी संबंध में नांगलसोती पुलिस ने जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए क्षेत्र के दोनों भाकियू नेता नरदेव सिंह और दिनेश कुमार को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि यदि दोनों किसान नेता पंचायत में शामिल हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, भाकियू नेताओं का कहना है कि किसान नोटिस से डरने वाले नहीं हैं, वह हर हाल में पंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाकियू की महापंचायत में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज महापंचायत का आयोजन है, काफी संख्या में किसान कार्यकर्ताओं एकत्र हुए हैं। किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें