फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान, मजदूरों की समस्याओं के लिए भाकियू किसान सभा आज निकालेगी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) किसानों और मजदूरों की गंभीर समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा गंग नहर से शुरू होकर सलावा खेल विश्वविद्यालय तक जाएगी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि इस पदयात्रा में किसान-मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन का कहना है कि सरधना क्षेत्र की फैक्टरियों में कचरा जलाए जाने से वातावरण अत्यधिक प्रदूषित हो गया है। इसके चलते आसपास के गांवों और नगर क्षेत्र में रहने वाले लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं। कई बार किसानों पर पशुओं के हमले से वे घायल भी हो चुके हैं। वहीं जनपद में नकली कीटनाशक दवाइयों की खुलेआम बिक्री से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। समय-सीमा तय न होने से आमजन और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें