फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। हाईवे स्थित आईएचएम में मंगलवार को पारंपरिक व सांस्कृतिक लोहडी का पर्व मनाया गया। संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शुभारंभ लोहड़ी पूजन व अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। पारंपरिक लोकगीतों, भांगड़ा व गिद्धा नृत्य की विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। छात्र और कर्मचारियों को प्रसाद के रूप में रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न वितरण किए गए। संस्थान के निदेशक कर्नल सुरेश गुप्ता ने लोहडी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व नई फसल, परिश्रम और सामूहिक खुशियों का प्रतीक है। यह हमें आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। संचालन उप प्राचार्य प्रो. डॉ. संदीप वर्मा, आरती भाटिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें