फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी भाकियू किसान सभा

विज्ञापन
सरधना। गांव ईकड़ी में भाकियू किसान सभा की समीक्षा बैठक में शामिल पदा​धिकारीगण। संगठन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की ईकड़ी गांव में राष्ट्रीय समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी और संचालन जिलाध्यक्ष मेरठ चौधरी निखिल राव ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि गन्ने का पेराई सत्र खत्म होने वाला है लेकिन गन्ना मूल्य में कुछ भी वृद्धि नहीं की गई है। उर्जा निगम द्वारा स्मार्ट मीटर गांव देहात में लगाए जा रहे हैं जो बिल्कुल किसान और मजदूर के हित में नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में गंगनहर के अटेरना पुल से पदयात्रा करते हुए मेरठ जिले के संगठन साथी खेल यूनिवर्सिटी में निरीक्षण के लिए आने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समस्याओं से अवगत कराएंगे। बैठक में देववर्त धामा, विनीत त्यागी, सतेंद्र त्यागी, अरुण कसाना, शाहनवाज, हरेंद्र राठी, असलम कस्सार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें