जलालाबाद। क्रिकेट को लेकर युवाओं में जुनून इस कदर हावी है कि आईपीएल की तर्ज पर ग्रामीण अंचल के युवाओं ने आरपीएल रोड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की है।
शनिवार को गौशाला मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन सहारनपुर जनपद की बकडौली क्रिकेट क्लब और लखनौर के बीच मुकाबला हुआ, इसमें बकडौली की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण अंचल से 42 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 मार्च को खेला जाएगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन चंडीगढ़ से आए क्रिकेटर वीशू चौधरी ने फीता काटकर किया गया। पहला मुकाबला सहारनपुर की लाखनौर क्रिकेट क्लब व बकडौली क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बकडौली के कप्तान सुबोध चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 153 रन का लक्ष्य दिया। बकडौली की ओर से सागर चौधरी ने 50 गेंदों में 3 छक्कों व शानदार 9 चौके की मदद से सर्वाधिक 85 रन बनाए।
जवाब में लाखनौर की टीम 15 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 121 रन बना पाई। सूरज कुमार ने 29 गेंद पर 67 रन की तेज पारी खेली लेकिन लाखनौर को मैच नहीं जीता सकी। बकडौली क्रिकेट क्लब के सागर चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
इस दौरान आयोजक अंकुर चौधरी, मोहित चौधरी मुखिया, सचिन चौधरी, किटटू, देवेश, अंकित, लक्षेन्द्र, अंकित, अमित, बोबिन, मोहित रोड, रोहित रोड व रजनीश रहे।