फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू धनसिंह कोतवाल ने एथनॉल के उपयोग का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल ने एथनॉल के उपयोग और विस्तार का पूर्ण समर्थन किया है। संगठन ने देश में एथनॉल को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं का खंडन किया है। यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

पवन गुर्जर ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। एथनॉल उत्पादन में वृद्धि से गन्ना, मक्का और धान उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विशेष उल्लेख किया। यहां लाखों किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। एथनॉल उद्योग के विस्तार से चीनी मिलों की क्षमता बढ़ेगी। इससे गन्ने की मांग में वृद्धि होगी। किसानों के वर्षों पुराने बकाया भुगतान की समस्या का स्थायी समाधान भी निकल सकेगा।
विज्ञापन

वार्ता में सुनील, नितेश, जितेंद्र, अनिकेत, अभिषेक चपराना आदि मौजूद थे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें