मेरठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन देकर भ्रामक उर्वरक की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा अमोनियम सल्फेट उर्वरक को भ्रामक रूप से एक नाम से बेचा जा रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि इससे किसान भ्रमित होकर अमोनियम सल्फेट को एनपीके उर्वरक समझकर खरीद रहे हैं, जिससे फसल को आवश्यक फास्फोरस एवं पोटाश नहीं मिल पा रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। संगठन ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा ऐसे भ्रामक उर्वरक की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी युवा मिराज सिवाया, नीरज राठी, पवन कॉल, अमित छाबड़िया, अशोक राठी आदि मौजूद रहे। संवाद