फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू अराजनैतिक ने चलाया संगठन विस्तार अभियान

विज्ञापन
सरधना। भाकियू अराजनैतिक का चलो गांव की ओर अभियान के तहत दबथुवा में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलो गांव की ओर अभियान के तहत संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव दबथुवा और पोहल्ली में संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
दबथुवा में परवीन सिंह को ग्राम अध्यक्ष, ओमबीर प्रधान को जिला सचिव और वीरपाल सिंह को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजू को पोहल्ली गांव का ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। संचालन अमित छबड़िया ने किया। जिलाध्यक्ष कालू प्रधान ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्रीपाल तहसील सचिव, भूरा नगर सचिव सरधना, जगमल पाल ग्राम अध्यक्ष महादेव, हरबीर सिंह, महकार सिंह, तेजवीर प्रधान, नरेंद्र, कैप्टन बबलू जटौली, विनोद, अतुल त्यागी, लवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें