फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को वर्षा जल संचयन के प्रति जागरुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे कैच द रेन जल संरक्षण अभियान के तहत मंगलवार को सेंट जोसेफ डिग्री कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन कॉलेज के स्वच्छता सारथी क्लब के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को वर्षा जल संचयन और भूजल संरक्षण के प्रति जागरुक किया।
प्रतियोगिता का विषय वर्षा जल संचयन वर्तमान की आवश्यकता रखा गया। कॉलेज सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने निबंध के माध्यम से जल संकट, वर्षा जल के महत्व और जल संरक्षण के उपायों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एसबीएम टीम का विशेष सहयोग रहा। नगर पालिका की ओर से तसलीम ने छात्राओं को कैच द रेन अभियान के उद्देश्यों और घरों में वर्षा जल संचयन की तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूजल स्तर बढ़ाने के लिए वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोककर संरक्षित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अध्यापिका मोनिका और शबाहत के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें