फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले चलाया सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Wed, 16 Sep 2020 01:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में सफाई अभियान चलाया। हालांकि सफाई के नाम पर सिर्फ खाना-पूर्ति की गई। वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत बवाल: पुलिस की जरा सी चूक और मोहल्ला बन गया जंग का मैदान, देखें तस्वीरें

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले शहर में प्रदर्शनी चोक पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ता सफाई के नाम पर सिर्फ खाना-पूर्ति ही करते नजर आए। उनकी रुचि सफाई में कम, फोटो खिंचवाने में ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वीडियो बनती देख एक भाजपा महिला कार्यकर्ता दूसरी महिला कार्यकर्ता से झाड़ू लेकर सफाई करने लगी। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वच्छ भारत अभियान के लिए सफाई का कार्य किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें