फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार, सेल टैक्स अधिकारी बनकर करते थे वाहनों से उगाही

Wed, 16 Sep 2020 01:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर वाहनों से उगाही करते थे। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का एक साथी फरार हो गया।

विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार रात को बुटराडा रोड पर नीली बत्ती लगी एक बोलेरो गाड़ी में चार लोग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रेत उतारकर जा रहे ट्रक को रोक लिया और उससे चेकिंग के नाम पर एक हजार रुपये ले लिए। 

वहीं ट्रक चालक ने आगे जाकर थाना बाबरी पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग कर रहे चारों युवकों को पकड़ लिया। हालांकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत बवाल: छतों से किया पथराव, पहले से ही थी तैयार, तस्वीरों से हुआ खुलासा
विज्ञापन


ये पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने आरोपी अंकित पुंडीर निवासी थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर, मोहम्मद अली निवासी सोंटा रसूलपुर और मुस्तफा एवं साजिद को गिरफ्तार किया है। 

थानाध्यक्ष नेमचंद ने बताया कि फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर आरोपी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चार लोगों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें