फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर कई कार्यक्रम करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) को भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी जिलों में भाजपा की ओर से संगोष्ठी की जाएगी। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। शहीदों और वीर सैनिकों के सम्मान में मशाल यात्रा, शहीद स्मारक-शहीद स्मृति स्थल पर स्वच्छता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक और गजेंद्र शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। भाजयुमो के महानगर मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा बिल्वेश्वर नाथ मंदिर से मशाल यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें