फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय संकल्प बाइक रैली से किया भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन

Sun, 03 Mar 2019 01:54 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला

सार


- महानगर की तीनों विधानसभाओं में निकाली गई अलग-अलग रैली
- खराब मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं में नजर आया जोश
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए विधानसभा स्तर पर विजय संकल्प बाइक रैली आयोजित की गई। मेरठ महानगर की तीनों विधानसभाओं में खराब मौसम के बावजूद बाइक रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। बाइक रैली में पार्टी झंडे के साथ ही  तिरंगा लिए कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखे।
विज्ञापन

शहर विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली नौचंदी मैदान से शुरू हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई और महानगर के अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने नौचंदी ग्राउंड स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की। लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का है। हम हर बूथ के मतदाता से संपर्क करेंगे। जिस प्रकार हमारी सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है, ठीक उसी प्रकार हम बूथों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे। शहर विधानसभा की रैली का समापन जिमखाना मैदान में हुआ। गजेंद्र शर्मा, कमल दत्त शर्मा, पीयूष शास्त्री, महेश बाली, सतीश गर्ग, जगदीश चौधरी, महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, अमित शर्मा, विवेक वाजपेई, नरेंद्र उपाध्याय, मनोज वर्मा, राकेश शर्मा, अंशुल गुप्ता, अरविंद मारवाड़ी, विकास गिरधर, मुकेश ठाकुर, राजेश चौहान, अंकित शर्मा, पंकज लोधी, रमन धीगंडा, पंकज ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।
मेरठ दक्षिण विधानसभा की रैली का शुभारंभ राष्ट्रोदय चौक पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आने वाला चुनाव देश की अस्मिता से जुड़ा है। देश आज तरक्की की राह पर है और नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री के सुरक्षित हाथों में है, लेकिन विपक्षी ताकतों को यह रास नहीं आ रहा है। इसलिए हमें इस विजय संकल्प रैली के माध्यम से अपनी ताकत को और ज्यादा प्रभावी बनाना है। रैली का समापन दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल पर हुआ। आलोक सिसौदिया, संजीव शर्मा , विशाल गोयल, महेंद्र मेघानी, रेनू जोगी, संजना, मंजू त्यागी, निधि रस्तोगी, जैनब नकवी, वकुल रस्तोगी, गालविया त्यागी, अमरीक गुज्जर, सौरभ शर्मा, अमन भारद्वाज, अभिषेक ठाकुर, दीपांशु त्यागी, आहान शर्मा, शिखर वर्मा, हर्ष टीटोरिया, अखिल गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा की रैली का शुभारंभ भैसाली मैदान के पास स्थित कैंट विधायक कार्यालय से हुआ। इसका शुभारंभ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। इस रैली का समापन बागपत रोड पर हुआ। रैली में महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, विवेक रास्तोगी, संजय त्रिपाठी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, अंकित सिंघल, ओपी सिंह, सतनाम सिंह नामी, संचित गुप्ता, निशांक गर्ग, सौरभ सखूजा, विनय विरालिया उपस्थित रहे।  
कार्यकर्ताओं को दिए 100-100 रुपये
भाजपा नेतृत्व ने विजय संकल्प बाइक रैली में अपने वाहन लाने वाले कार्यकर्ताओं को पेट्रोल के लिए जहां 100-100 रुपये दिए। वहीं सभी को भोजन के पैकेट भी वितरित किए। कई जगह रुपयों को लेकर विवाद भी होता नजर आया। हालांकि वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थता में विवाद सुलझा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें