फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाज से ज्यादा युवाओं में बल्लेबाज बनने की चाहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाज से ज्यादा युवाओं में बल्लेबाज बनने की चाहत
विज्ञापन

- अंडर-16 क्रिकेट ट्रॉयल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- एमडीसीए द्वारा भामाशाह पार्क में आयोजित हुए ट्रॉयल
- पहले दिन 160 खिलाड़ियों ने ट्रॉयल में लिया हिस्सा
फोटो
मेरठ। शनिवार को मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) द्वारा भामाशाह पार्क में अंडर-16 ट्रॉयल आयेजित हुए। युवाओं में आज भी गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाज बनने की चाहत है। पहले दिन 160 में से 90 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में दम दिखाया। हालांकि हल्की बारिश के चलते 3 बार ट्रॉयल रोके गए।
विज्ञापन

भारत में गेंदबाजों की अपेक्षा बल्लेबाजों का हमेशा से ही बोलबाला रहा है। सालों से भारतीय टीम में शानदार बल्लेबाजों की भरमार है। यही कारण है पश्चिमी उप्र में युवाओं के अंदर आज भी बल्लेबाज बनने की चाहत बरकरार है। शनिवार को एमडीसीए द्वारा भामाशाह पार्क में बल्लेबाजों ने जमकर दमखम दिखाया। अंडर-16 वर्ग के लिए जिलेभर से 225 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें ट्रॉयल के पहले दिन 160 खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाए। जिनमें 90 बल्लेबाज, 8 विकेट कीपर, 62 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों में क्रिकेट का जुनून देखते ही बन रहा था। कई बल्लेबाज पिच को चूमकर ट्रॉयल में प्रतिभाग करने पहुंचे। वहीं गेंदबाजों ने भी बल्लेबाजों को खूब छकाया। एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया शनिवार को ट्रॅायल के दौरान बारिश ने खिलाड़ियों को परेशान किया। बारिश के कारण 3 बार ट्रॉयल रोके गए। जिसके कारण पहले दिन 225 में 160 खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाए। रविवार को होने वाले ट्रॉयल के लिए बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ी सुबह आठ बजे भामाशाह पार्क पहुंचकर पंजीकरण करा सकेंगे। सुरेंद्र चौहान के अनुसार कोई प्रतिभा बिना ट्रॉयल के न रहे, यही एमडीसीए का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें