फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का बयान- राहुल गांधी को है राजनीतिक मानसिक बीमारी, इलाज करेगी जनता

Sun, 17 Nov 2019 01:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा विधायक विक्रम सैनी की जुबान एक बार फिर फिसल गई। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बारे में विवादित बयान दे दिया। विधायक ने कहा कि राहुल गांधी को राजनीतिक मानसिक बीमारी है। इस बीमारी का इलाज जनता करेगी। डॉक्टर के पास राहुल गांधी की बीमारी का इलाज नहीं है।

विज्ञापन

 
भाजपा विधायक शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता से मांफी मांगें। उन्होंने प्रधानमंत्री को चोर बताया है। प्रधानमंत्री चोर साबित नहीं हुए। 

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक बोले- कोतवाल साहब नौकरी नहीं कर सकते, तो इस्तीफा देकर घर चले जाओ
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजनीतिक मानसिक रोगी होने के बारे में बयान दिया है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द बोलते हैं, वे नेता मानसिक रोगी हैं। - विक्रम सैनी, विधायक (खतौली)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें