प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे लिए अवतार
जमना और चंद्रमा ने कहा कि हमारे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवतार हैं। प्रधानमंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून से उनको भारत की नागरिकता देने का सबसे बड़ा काम किया है। यह कार्य कोई दूसरी सरकार नहीं कर सकती थी, जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं।
हम सकुशल अपने घर आ गए
नेहरू लाल, गरीबदास व अर्जुनदास ने कहा कि हम सकुशल पाकिस्तान से अपने घर भारत लौट आए हैं। हमें अपने घर आने पर बेहद खुशी है। नागरिकता मिलने पर वे भारत में बस जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया। प्रधानमंत्री देश हित में काम कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार नागरिकता संशोधन कानून का गलत विरोध कर रही है।
शरणार्थियों को 5-5 हजार रुपये की धनराशि दी
विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी ने हिंदू शरणार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए 5-5 हजार रुपये की नकद धनराशि और एक-एक शॉल भेंट किया।
विधायक व उनकी पत्नी ने शरणार्थियों को गले लगाया
विधायक विक्रम सैनी ने हिंदू शरणार्थी परिवार के पुरुषों को अपने गले लगाकर उनका स्वागत किया, जबकि विधायक की पत्नी राजकुमारी ने हिंदू शरणार्थी महिलाओं को गले लगाया और घंटों अपने कमरे में बैठाकर उनका दुख बांटा।
बोले विधायक
मैं अपनी खतौली विधानसभा क्षेत्र में करीब 25 शरणार्थियों को बसाऊंगा। वे अपने गांव कवाल में भी शरणार्थी परिवारों को बसाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में शरणार्थी परिवारों को बसाने के लिए जमीन की तलाश प्रारंभ कर दी गई है। वे शरणार्थियों को जमीन खरीदकर देंगे और उस जमीन में बसाने के लिए मकान भी बनवाकर देंगे।
- विक्रम सैनी, विधायक, खतौली विधानसभा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/