फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर की माता की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

Fri, 03 Jul 2020 02:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर की माता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर की माता धनपाली देवी (75 वर्ष) की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें आज परतापुर के श्रीराम आयुर्वेदिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। धनपाली देवी कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौट गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि धनपाली देवी गाजियाबाद के इंदिरापुरी लोनी में अपने बड़े पुत्र नरेंद्र तोमर के पास रह रही थी। 20 जून को सोमेन्द्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर के कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद माता धनपाली देवी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज के बाद उन्हें परतापुर के श्री राम आयुवैदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी आज कोविड की जांच कराई गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें सफलतापूर्वक घर भेजा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अलविदा: नहीं रहीं बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, इन तस्वीरों में देखिए उनसी जुड़ी खास यादें
विज्ञापन


विधायक सोमेंद्र के पिता महेंद्र सिंह तोमर दिल्ली साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। जहां उनके स्वास्थ में सुधार है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें