भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले विधायक संगीत सोम ने सरधना विधानसभा क्षेत्र में एक लाख परिवारों को एक माह का राशन उनके घरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया था जिसके बाद रविवार से इस पर काम शुरू कर दिया गया। वहीं क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि द्वारा की जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी मदद कही जा रही है।
रविवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र में अपने आवास पर विधायक संगीत सोम ने एक टीम बनाकर लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने की इस योजना की शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर घर तक एक माह का राशन पहुंचाया जाना है जिसे मिनी ट्रकों में लोड कराकर टीम परिवारों तक राशन के पैकेट पहुंचाएगी।
जानकारी के अनुसार लोगों के घरों तक राशन भेजने में तकरीबन दो करोड़ की धनराशि खर्च होगी। हालांकि, जिस तरह घर घर तक राशन पहुंचाया जाएगा।
ऐसे में टीम सोशल डिस्टेंसिंग का किस तरह अनुपालन करेगी, यह देखने वाली बात होगी। राशन वितरण की व्यवस्था को लेकर सरधना विधानसभा क्षेत्र को 22 सेक्टर में बांटा गया है।