फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सोम बोले- विवादित बयान देने के लिए ही पैदा हुए आजम, सदस्यता होगी खत्म और जल्द जाएंगे जेल

Sat, 27 Jul 2019 02:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बीजेपी विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से विधायक ठाकुर संगीत सोम ने शनिवार को मोदीपुरम हाईवे पर दुल्हैड़ा चौहान कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आजम के बयान को लेकर कहा कि आजम खान जब से पैदा हुए हैं तब से ही विवादित बयान देते हैं। 

विज्ञापन


संगीत सोम ने कहा कि आजम खान भूमाफिया और 420 भी हैं। उनके अंदर सारी हरकते हैं। हिंदुस्तान में यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि किसी की बहन-बेटी की तरफ गलत इशारे या गलत नजरें गड़ाए। सोम ने याद दिलाया कि अब आजम को ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश में अखिलेश की सरकार नहीं है बल्कि योगी की सरकार है और देश में मोदी की सरकार है। आजम खान की सदस्यता भी खत्म होगी और बहुत जल्द ही जेल भी जाएंगे।

आजम खान द्वारा लोकसभा में माफी मांगने के मामले में विधायक संगीत सोम ने कहा कि क्या आजम ने पहले भी कभी माफी मांगी है। आजम खान को पता है कि अब योगी और मोदी की सरकार है। माफी नहीं मांगी तो क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि आजम खान कल भी गलत थे और आज भी गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें