फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर संगीत सोम का पलटवार, बोले- जूते भी खाएंगे, कागज भी दिखाएंगे

Mon, 10 Feb 2020 05:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम और सांसद असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नेताओं के बीच चल रहे जुबानी वार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम ने अपशब्द कहे हैं। उन्होंने मेरठ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'जूते भी खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे'।

विज्ञापन


क्या कहा था औवेसी ने...?
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर औवेसी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, 'जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा लेकिन कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की गोली मारें। दिल पर गोली मारें क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है'।

आखिर क्या बोले संगीत सोम
सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक संगीत सोम ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। संगीत सोम ने कहा कि 'जूते भी खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे। उन्होंने कहा अगर देश में रहना है तो जूते खाकर भी कागज दिखाने पड़ेंगे। भारत में संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि विधायक संगीत सोम ने यह बयान मेरठ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। जबकि औवेसी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में यह बयान दिया था।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें