धरने पर बैठी भाजपा विधायक से बात करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक ओम कुमार व अन्य नेताओं के साथ डीएम अटल कुमार राय व एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर विधायक को करीब पौने तीन बजे धरने से उठाया।
... तो ऐसे लोगों की खुद कुट्टी काट देंगी
विधायक कमलेश सैनी पुलिस की कार्यप्रणाली से बेहद खफा दिखीं। बोले, वह विधायक बाद में हैं। अगर किसी जाति धर्म की महिला के साथ कोई ऐसा करता है तो वे उसके साथ हैं। अगर शासन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो वह खुद ऐसे लोगों की कुट्टी काट देंगी। वीडियो वायरल करने वाले गिरफ्तार होने चाहिए। यह वीडियो मेरी नहीं है। महिला दूर से देखने में उनके जैसी लगती है। अब वे चूड़ी नहीं पहनती हैं। जब भी किसी महिला या बहन बेटी का इस तरह का उत्पीड़न होगा वे इसके खिलाफ धरने पर बैठेंगी।
सऊदी अरब गए हुए गुलफाम ने वायरल की थी वीडियो
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दरोगा दिनेश की ओर से चांदपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चांदपुर के मोहल्ला बाजार निवासी सुहेल, मोहल्ला भटियारी सराय निवासी इरशाद व फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जिस ग्रुप में यह वीडियो डाली गई है उसके एडमिन सलमान व सऊदी अरब गया हुआ चांदपुर निवासी गुलफाम है। गुलफाम ने सबसे पहले महिला की आपत्तिजनक वीडियो डाली और इसके बाद विधायक कमलेश सैनी का फोटो डला है। इसके बाद सलमान ने वीडियो अन्य ग्रुपों में डालनी शुरू कर दी।
तीन दिन से वायरल हो रही थी वीडियो
पुलिस के मुताबिक तीन दिन से मामला चल रहा था। पुलिस विधायक से तहरीर मांग रही थी। तीन युवकों को पुलिस पकड़कर लाई तो विधायक को बता दिया गया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सोमवार देर रात इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस विधायक के पास वार्ता करने के लिए गई थी। पुलिस के तमाम अफसर इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। विधायक से जुड़ा मामला होने के कारण वह खुलकर नहीं बोल रहे हैं। पुलिस अपने को इस मामले में पूरी तरह बेकसूर बता रही है।
कोतवाल को किया लाइन हाजिर
अफसरों को सूचना न देने पर चांदपुर के कोतवाल कुलदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी सिटी डॉ. दिनेश सिंह के मुताबिक कोतवाल ने इस मामले में पुलिस के आला अफसरों को सूचना न देने पर यह कार्रवाई की गई है।
कई बार बिगड़ी विधायक की तबीयत
धरने के दौरान विधायक कमलेश सैनी की तबीयत कई बार बिगड़ी। उनका कहना था कि कुछ लोग षड़्यंत्र करके उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ता उन्हें शांत करते रहे। कई बार विधायक धरनास्थल पर जमीन पर लेट भी गईं।
भाजपा नेता मीडियाकर्मियों से उलझा
एक भाजपा नेता धरने के दौरान मीडियाकर्मियों से उलझ गया। तमाम मीडियाकर्मी एकत्र होकर वहां पहुंचे और भाजपा नेता को तलाश करने लगे। इस बात को लेकर भाजपा नेता से खूब नोकझोंक हुई। अफसरों से भी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। बाद में भाजपा नेता को वहां से निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर काफी देर तक वहां हंगामा मचा रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/