फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा जिला अध्यक्ष के होर्डिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ चिपकाए कागज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कमिश्नरी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का एक होर्डिंग लगाया गया है। इस होर्डिंग पर कुछ आपत्तिजनक शब्दों को लिखा गया है, जिस पर किसी महिला के नाम का जिक्र है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें महिला के लिए लिखा गया है कि तुम कहां हो परमपिता परमेश्वर के मुंह पर थूककर आ जाओ। इनके होते हुए भी मैं तुम्हें 17 साल से ढूंढ रहा हूं। इसी के साथ इसमें प्रेक्षक के तौर पर अरुण बिजनौर का नाम लिखा गया है। पोस्टर पर लगाया ये कागज फिलहाल एक कागज पर लिखी हुई यह पंक्तियां हैं जो चर्चा में हैं। जानकारी पर लोग लगातार आ रहे हैं और उसे पढ़ कर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में लोकल इंटेलिजेंस भी यह जानकारी करने में जुटा है कि आखिर कौन शख्स है जो मेरठ मंडलायुक्त के दफ्तर के बाहर ये पोस्टर लगाकर गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल का कहना है कि मैं खाटू श्याम की यात्रा पर आया हुआ हूं। इस मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें